उज्जैन में महाकाल मंदिर के सामने ग्यारह मकान हटाये गए

मध्यप्रदेश

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में भगवान महाकाल मंदिर के सामने के ग्यारह मकानों को जिला प्रशासन ने हटा दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार महाकाल विस्तार योजना के तहत के तहत मन्दिर के सामने अधिग्रहित किये गये 11 मकानों के भू-अर्जन की कार्यवाही आज पूर्ण हो गई। सभी आपत्तियों का निराकरण करते हुए अवार्ड पारित किया गया।
एक करोड़ 37 लाख रुपये मकानों का एवं 11 करोड़ 9 लाख रुपये जमीन के लिये सम्बन्धितों को दिये जायेंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पारित अवार्ड की राशि सम्बन्धित मकान मालिकों के खाते में जमा होगी। मकानों की जमीन अधिग्रहित होने से महाकाल क्षेत्र विस्तारीकरण के लिये 1274 वर्गमीटर जमीन उपलब्ध होगी।