चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के प्रयासों के फलस्वरूप भारतीय रिज़र्व बैंक ने धान खरीद सीजन के लिए पंजाब के लिए सी.सी.एल. की सीमा नवंबर तक बढ़ा दी है। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने 6300.20 करोड़ रुपए की नकद कर्ज सीमा (सीसीएल) नवंबर के अंत तक बढ़ा दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इससे अक्तूबर के अंत तक मंज़ूर की गई 35,712.73 करोड़ रुपए की सीमा बढ़ कर नवंबर, 2021 के अंत तक 42,012.93 करोड़ रुपए हो गई है।