अरविन्द अकेला कल्लू का छठ गीत ‘गंगा जी के निर्मल पनिया’ रिलीज

मनोरंजन

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक अरविन्द अकेला कल्लू का छठ गीत ‘गंगा जी के निर्मल पनिया’ रिलीज हो गया है। अरविन्द अकेला कल्लू अपने फैन्स के लिए छठ गीत ‘गंगा जी के निर्मल पनिया’ लेकर आएं हैं। इस वीडियो सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अरविन्द अकेला कल्लू और अंजली भारती की आवाज में यह छठ का वीडियो सांग बेहतरीन तरीके से और काफी भव्य रूप से फ़िल्माया गया है।

इस गाने को लेकर अरविन्द अकेला कल्लू काफी उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि “कल वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से आ रहा है बहुत ही प्यारा पारंपरिक अंदाज में छठ गीत..जय छठी मैया…..। इस गाने के गीतकार रौशन सिंह विश्वास, संगीतकार प्रियांशू सिंह हैं। प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक पंकज सोनी हैं।