अयोध्या दीपोत्सव 2023 : 25 लाख दीये जलेंगे, सीधा प्रसारण होगा आज अयोध्या में दीपोत्सव: कार्यक्रम का शेड्यूल|

टॉप -न्यूज़

रामनगरी अयोध्या आज फिर से एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है। दीपोत्सव को हर घंटे एलईडी से लाइव प्रसारण किया जाएगा। आप घर बैठे भी इस भव्य उत्सव में भाग ले सकते हैं।

आज, 11 नवंबर को, राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव पर एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। लगभग 25 लाख दीये पूरी अयोध्या में जलाकर रिकॉर्ड बनेगा। 21 लाख दीये सिर्फ राम की पैड़ी के 51 घाटों पर इस दौरान जलेंगे। राम नगरी अयोध्या आज फिर से एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके कैबिनेट के कुछ मंत्री दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर भाग लेंगे। 21 लाख दीपक सूरज ढलने के बाद राम की पैड़ी पर जलेंगे। अयोध्या के अन्य मठ मंदिरों और अन्य स्थानों पर लगभग २५ लाख दीये जलाए जाएंगे।

घर बैठे अपने नाम का दीया जलाए |

काशी की तर्ज पर सरयू जी की आरती होगी। 2017 से अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाता है। इस दीपोत्सव पर आप अपने नाम के दीये घर पर भी जलवा सकते हैं। इसके लिए आपको Android और iOS पर उपलब्ध होली अयोध्या ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप पर आप एक दीया जलवाने के लिए 101 रुपये खर्च कर सकते हैं। 11 दीयों के लिए ऑनलाइन 251 रुपये, 21 दीयों के लिए 501 रुपये और 51 दीयों के लिए 1,100 रुपये खर्च करने होंगे।

अयोध्या में दीपावली समारोह का कार्यक्रम शेड्यूल

*श्रीराम के अयोध्या आगमन को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाने वाली भव्य शोभा यात्रा सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय से शुरू होगी।

*पर्यटन विभाग की रामायण के 7 काण्डों पर आधारित 7 झांकियां और सूचना विभाग की 11 झांकियां शोभा यात्रा में रहेंगी। इस शोत्रा यात्रा का प्रस्थान दोपहर दो बजे रामकथा पार्क होगा।

*राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम और कैबिनेट के सदस्य दोपहर 3 बजे से 3.10 बजे तक रामकथा पार्क में शोभायात्रा की झांकियों को देखेंगे।

*दोपहर 3.10 से 3.20 बजे भगवान श्रीराम-सीता व लक्ष्मण प्रतीकात्मक पुष्पक विमान से रामकथा पार्क के हैलीपैड पर पहुंचेंगे और भरत मिलाप करेंगे।

*राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी श्री राम जानकी दोपहर 3.35 से 3.42 बजे पूज |

*यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का भाषण दोपहर 3.44 से 3.47 बजे होगा।

*दोपहर 3.47 से 3.55 बजे दोनों उपमुख्यमंत्री भाषण देंगे।

*मुख्यमंत्री योगी शाम 3.55 बजे भाषण देंगे।

*राज्यपाल का भाषण शाम 4.15 बजे होगा।

*शाम 4.30 बजे सीएम योगी दीपोत्सव में पधारे राजनयिकों से मुलाकात करेंगे।

*सरयू जी की आरती शाम 5.20 से 5.40 बजे राम की पैड़ी के नया घाट पर होती है।

*21 लाख दीपों का एक साथ प्रज्जवलन करके शाम 5.45 से 6.30 बजे विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। अयोध्या नगर क्षेत्र में और 7 लाख दीपक जलाए जाएंगे।

*रामायण पर आधारित 3 डी होलोग्रैफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो का लोकार्पण होगा। फिर उत्कृष्ट संगीत कार्यक्रम होगा |

*रात 9 बजे से अन्तर्राष्ट्रीय /भारतीय रामलीलाओं का मंचन|